Advertisment

आदिवासी किसान ने गोबर बेचकर कमाए 32 हजार रूपए, सीएम बघेल को दिया सौ रूपया इनाम

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान जब पाली तानाखार विधायक  मोहित राम केरकेट्टा के ग्राम पोलमी पहुंचे, तो वहां एक आदिवासी किसान ने उनसे भेंटकर कहा ‘‘मैं हा गोबर बेच के 32 हजार रूपया कमाए हावंव।

author-image
Bansal News
आदिवासी किसान ने गोबर बेचकर कमाए 32 हजार रूपए, सीएम बघेल को दिया सौ रूपया इनाम

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान जब पाली तानाखार विधायक  मोहित राम केरकेट्टा के ग्राम पोलमी पहुंचे, तो वहां एक आदिवासी किसान ने उनसे भेंटकर कहा ‘‘मैं हा गोबर बेच के 32 हजार रूपया कमाए हावंव। उई मं के सौ रूपया आप ल भेंट करना चाहथ हंव‘‘। उनके आग्रह पर अभिभूत हुए मुख्यमंत्री ने किसान की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी दी गई इस भेंट को बड़े ही स्नेह के साथ स्वीकारा और उन्हें धन्यवाद दिया।
कोरबा जिले के पाली विकासखंड के सुदूर बीहड़ में बसे ग्राम पुटा के किसान  नारायण सिंह गोधन न्याय योजना के हितग्राही हैं। उन्होंने गोबर बेचकर अब तक 32 हजार रूपए कमाए हैं।  नारायण सिंह ने गोधन न्याय योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री  बघेल के प्रति आभार जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखी पाती भेंट की। इस आभार पत्र में कृषक  नारायण सिंह ने प्रदेश के मुखिया  भूपेश बघेल को लिखा है कि ‘‘आप मन कईसे हा, आप मन के राज मं हम हन अच्छा हवन। आप मन के राज मं हमर असन गरीब मनखे मन बर, गोधन न्याय योजना चालू करेहा, जेन मं हमर असन गरीब मनखे मन गोबर बेच के कुछ कमा लेत हन। मैं हा गोबर बेच के 32 हजार रूपया कमाए हावंव। उई मं के सौ रूपया आप ल भेंट करना चाहथ हंव। आप मन के राज मं गांव के मनखे हा राम राज म जियत हे, अइसे लागत हे। गाड़ा-गाड़ा जोहार अउ राज मं खुशहाली करे बर शुभकामना‘‘।

Advertisment
CM Bhupesh Baghel Said cm bhupesh baghel news CM Bhupesh Baghel discusses cm bhupesh baghel big statement cg cm bhupesh baghel
Advertisment
चैनल से जुड़ें