Advertisment

इंदौर-मुंबई रूट पर 1 सितंबर से महंगा होगा सफर: खलघाट और सोनवाय टोल इतने रुपए बढ़ा, इस दिन होंगी नई दरें लागू

NHAI Toll New Rate: इंदौर-मुंबई रूट पर जाने या आने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अब अगले महीने यानी 1 सितंबर से आपके वाहन पर

author-image
Aman jain
NHAI Toll New Rate

NHAI Toll New Rate

NHAI Toll New Rate: इंदौर-मुंबई रूट पर जाने या आने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अब अगले महीने यानी 1 सितंबर से आपके वाहन पर लगने वाले टोल की कीमतों में इजाफा होने वाला है। आपको बता दें कि अगले महीने से लगने वाले टोल के रुपयों में बढ़ोतरी की जा रही है।

Advertisment

इस रूट के सोनवाय और खलघाट टोल प्लाजा के रेट 1 सितंबर से बढ़ जाएंगे और इसी के साथ वाहन चालकों से लिए भी जाएंगे। खलघाट से ज्यादा सोनवाय पर दरों में बढ़ोतरी देखी गई है। आइए हम आपको इस बढ़ी हुई रेटों की जानकारी देते हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1829770595967316212

सोनवाय टोल प्लाजा पर लगेंगे इतने रुपए

आपको बता दें कि सोनवाय टोल प्लाजा में कार के सिंगल ट्रिप के जहां 30 रुपए लगते थे इसकी जगह अब बढ़कर  40 रुपए लगेंगे। इतना ही नहीं इस रूट पर बस का टोल भी 100 से बढ़ाकर 135 रुपए कर दिया गया है। लाइट कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है और कीमतों को बढ़ाकर 50 की जगह 65 रुपए कर दिया गया है।

खलघाट टोल प्‍लाजा पर देने होंगे इतने रुपए

सोनवाय टोल प्‍लाजा के साथ ही खलघाट टोल नाके पर टोल की रेटों में बढ़ोतरी की गई है। यहां से आने-जानें के लिए एक तरफ से पहले कार को 65 रुपए टोल देना होता था लेकिन इसे बढ़ाकर अब 70 रुपए कर दिया होगा इसलिए अब यानी 1 सितंबर से 70 रुपए देने होंगे। इसी के साथ लाइट कमर्शियल व्हीकल का टोल 115 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए कर दिया गया है। आपको बता दें कि बस का टोल 230 से बढ़ाकर 250 रुपए किया गया है। इन बड़ी हुई रेटों का असर रूट पर सफर करने वाले हर दिन 2 लाख से ज्यादा वाहन चालकों की जेबों पर पड़ने वाला है।

Advertisment

टेबल के माध्‍यम से देखें नई और पुरानी रेटें

कैटेगरीसोनवाय टोल नाकाखलघाट टोल नाका
पुराना रेटनया रेटपुराना रेटनया रेट
कार/जीप30406570
लाइट कमर्शिय व्हीकल5065115125
बस100135230250
मल्टी एक्सेल ट्रक165210370400
हैवी मशीनरी220290490535
(सभी रेट सिंगल ट्रिप के। रेट रुपए में)

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशख़बरी: भोपाल से लखनऊ के लिए चलेगी चौथी वंदे भारत ट्रेन, पटना और मुंबई के लिए भी चलेंगी 2 स्‍लीपर ट्रेन

Sonway toll plaza news NHAI Toll New Rate MP toll plaza news MP news Khalghat toll plaza news indore toll plaza news Indore News indore Mumbai route news
Advertisment
चैनल से जुड़ें