Advertisment

Travel Tips For vomiting : Travel के दौरान होती है उल्टी और जी मिचलाने की समस्या, अपने साथ रखें ये खास चीजें

Travel Tips For vomiting : Travel के दौरान होती है उल्टी और जी मिचलाने की समस्या, अपने साथ रखें ये खास चीजें travel-tips-for-vomiting-vomiting-problem-during-travel-motion-sickness-keep-lemon-fruit-juice-garlic-peppermint-with-you-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Travel Tips For vomiting :  Travel के दौरान होती है उल्टी और जी मिचलाने की समस्या, अपने साथ रखें ये खास चीजें

नई दिल्ली। वैसे तो सफर का मजा हर Travel Tips For vomiting कोई लेता है। लेकिन कई लोगों को इस दौरान उल्टी और जी मचलाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर गर्मी में ये परेशानी अधिक बढ़ जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ खास चीजें जो आपकी इस समस्या को कम कर सकती हैं।

Advertisment

ये चीजों ट्रेवल के दौरान जरूर रखें साथ —

जूस —
अगर आप भी बस या कार में सफर कर रहे हैं तो अपने साथ फल और जूस जरूर रखें। साथ ही समय-समय पर इनका सेवन जरूर करते रहें। ये आपके शरीर की गर्मी को दूर कर उसे ठंडा रखने के साथ एनर्जी देने में मददगार होता है। साथ ही चक्कर आना या जी मिचलाने की समस्या भी दूर होगी।

अदरक —
जिस तरह नींबू और लौंग शरीर में ताजगी लाता है। उसी तरह से अदरक भी एक कारगार चीज है जो उल्टी की समस्या में काम आती है। इसमें मौजूद एंटीमेंटिक गुण उल्टी और चक्कर आने की समस्या को दूर करते हैं। ​मचली या उल्टी का अहसास होने पर अदरका का एक छोटा टुकड़ा मुंह में रखकर चूसते रहें। थोड़ी देर बाद अच्छा फील होने लगेगा।

लौंग —
सफर के दौरान होने वाली उल्टी की समस्या में लौंग रामबाण इलाज है। इसके लिए आप लौंग को भूनकर पीस लें। इसे एक डिब्बी में रखकर सफर के दौरान जरूर साथ रखें। उल्टी का अहसास होने पर इसका सेवन कर लें। आराम मिलेगा।

Advertisment

नींबू —
नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है। जो जी मचलाने और उल्टी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। इसके उपयोग के लिए गर्म पानी होना जरूरी है। उल्टी जैसा महसूस होने पर एक कप गर्म पानी में नींबू का रस और नमक मिला कर पी लें।

पुदीना —
सफर के दौरान अपने साथ पुदीना रखना न भूलें। ये पेट में ठंडक बनाए रखता है। साथ ही मांसपेशियों को भी आराम दिलाता है। चाहें तो इसे लिक्विड फार्म में या फिर गोली के रूप में रखा जा सकता है। इसे जूस के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।

प्याज —
प्याज का सेवन करते हों तो ट्रेवल पर निकलने से पहले अदरक और प्याज के रस को मिलाकर सेवन कर लें। सफर के दौरान मन ठीक लगेगा।

Advertisment

इन चीजों से रहें दूर —
कई बार ऐसा होता है कि सफर के दौरान किताब पढ़ने या मोबाइल का इस्तेमाल करने से भी जी मचलाने और उल्टी की समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए जहां तक संभव हो इनसे बचें।

जंक फूड से बचें —
जंक फूड गैस बनाते हैं। अत: सफर के दौरान कोशिश करें इन जंक फूड्स से दूरी बना लें। क्योंकि ये शरीर में एसिडिटी बनाते हैं। जिससे उल्टी और चक्कर आने की समस्या और अधिक बढ़ जाती है।

नोट: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें। bansal NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें