Advertisment

Covishield Vaccine Goa: मुंबई हवाईअड्डे से कोविड-19 के टीके का परिवहन शुरू, गोवा भेजे गए 2,400 टीके

Covishield Vaccine Goa: मुंबई हवाईअड्डे से कोविड-19 के टीके का परिवहन शुरू, गोवा भेजे गए 2,400 टीके

author-image
Bhasha
Covishield Vaccine Goa: मुंबई हवाईअड्डे से कोविड-19 के टीके का परिवहन शुरू, गोवा भेजे गए 2,400 टीके

Image Source Twitter: @ANI

मुंबई,13 जनवरी (भाषा) कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) से बचाव के लिए कोविशील्ड के 2,400 टीके लेकर मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गोएयर का विमान बुधवार को गोवा पहुंचा।

Advertisment

गोएयर के प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एयरलाइन का गोवा (Airline Goa) के अलावा दिन में लखनऊ, कोच्चि और चंडीगढ़ भी टीके पहुंचाने का कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि कोविशील्ड (Covishield Vaccine) के 2,400 टीके लेकर विमान ने सुबह 5.20 बजे उड़ान भरी और 6.30 बजे विमान गोवा पहुंचा।

गौरतलब है कि 16 जनवरी से देश भर में टीकाकरण (Corona Vaccination) की शुरुआत होने जा रही है और उसके लिए देश के विभिन्न शहरों में टीके की खुराक भेजी जा रही है।

Advertisment

कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) और ब्रितानी-स्वीडिश कंपनी एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने तैयार किया है और पुणे की फार्मा कंपनी ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (Serum Institute Of India) ने इसका उत्पादन किया है।

गोएयर ने कहा कि वह कुल 69,600 टीके विभिन्न स्थानों पर पहुंचाएगी।

भाषा शोभना सिम्मी

सिम्मी

Goa Hindi News Goa Breaking New Covishield Vaccine GOA Covishield vaccine covid 19 Corona Vaccine Goa Corona Vaccination Goa corona Bansal News MP CG Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें