Advertisment

Transit of Sun : सूर्य का गोचर कराएगा अल्प वृष्टि, आपकी राशि पर क्या होगा असर

अभी तक सिंह राशि में चल रहे सूर्य Transit of Sun शुक्रवार को स्थान परिवर्तन कर कन्या राशि में पहुंच गए हैं। ज्योतिषीय गणना अनुसार अब एक करीब एक माह तक इसी राशि में रहने के बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

author-image
Preeti Dwivedi
Kumbh Sankranti (Surya Gochar 2022) : सूर्य देव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

नई दिल्ली। अभी तक सिंह राशि में चल रहे सूर्य Transit of Sun शुक्रवार को स्थान परिवर्तन कर कन्या राशि में पहुंच गए हैं। ज्योतिषीय गणना अनुसार अब एक करीब एक माह तक इसी राशि में रहने के बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचर अल्पवृष्टि के योग बनाएगा।

Advertisment

अल्पवृष्टि के बनेंगे योग
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार अगस्त ऋषि का उदय हो चुका है। साथ ही सूर्य भी कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जिससे अल्प वृष्टि के योग बन रहे हैं। इसका मतलब अब सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

इनके लिए होगा कष्टकारी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिसकी राशि से सूर्य चौथे, आंठवे और बारहवें भाव में रहेगा उसके लिए ये अशुभ फलदायी रहेगा। बाकी शेष राशि के जातकों के लिए अच्छा फल देगा।

राशियों पर असर —

मेष-
गुरू का गोचर इस राशि के जातकों के लिए आय के साधन बढ़ाएगा। वाहन आपको सावधानी से चलाना होगा।

Advertisment

वृषभ-
आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। साथ ही धन लाभ भी हो सकता है।

मिथुन-
इस राशि के जातकों को लंबी और सुखद यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। दाम्पत्य सुख भी आपको मिलेगा।

कर्क-
इस दौरान कर्क राशि के जातकों को विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है। आपको मान-हानि का भय बना हुआ है।

Advertisment

सिंह-
सिंह राशि के जातकों परिवार व दोस्तों का पूरा—पूरा सहयोग मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या-
ग्रहों का यह गोचर इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। व्यय अधिक हो सकता है।

तुला-
तुला राशि के जातकों को इस दौरान संपत्ति का लाभ हो सकता है। पर इस दौरान आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

वृश्चिक-
वृश्चिक राशि वाले धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि लेंगे। इस दौरान आपके खर्च भी बढ़ेंगे।

धनु-
धनु राशि वाले वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय पर निपटाने का प्रयास करें।

मकर-
मकर राशि के जातकों को व्यापार से लाभ होगा। सेहत में थोड़ा उतार—चढ़ाव आ सकता है।

कुंभ-
कुंभ राशि वालों की आय बढ़ेगी। पर इसके साथ ही खर्चों में भी वृद्धि होगी।

मीन-
मीन राशि के जातकों को गृह कलह से बचना होगा। व्यापार में आपको हानि हो सकती है।

नोट — इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। इन पर अमल करने के पहले विषय विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi Change of planets dharam news dharma news mangal ka rashi parivartan planetry change shukra ka parivartan vakri guru Transit of Sun
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें