Advertisment

Budh ka gochar : कल से बदल जाएगी इन राशि के जातकों की किस्मत, जानिए कैसे

author-image
Preeti Dwivedi
Budh ka gochar : कल से बदल जाएगी इन राशि के जातकों की किस्मत, जानिए कैसे

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि, विद्या, संवाद तर्क, गणित, चतुरता तथा मित्र का कारक माना जाता है। ये कल यानि 26 अगस्त को Budh ka gochar बुध अपनी राशि कन्या में पहुंचकर उच्च के हो जाएंगे। कन्या राशि में ये पहुंचकर उच्च के हो जाएंगे। मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। बुध का यह गोचर कला, लेखन आदि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष शुभ फल देने वाला है।

Advertisment

सा​थ ही इस समय प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं का वर्चश्व भी बढ़ेगा। पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार ये समय कुछ राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। बुध को सूर्य और शुक्र, दोनों ही ग्रह बुध के मित्र ग्रह कहे जाते हैं। जबकि चंद्रमा और मंगल इनके शुत्र ग्रह हैं। बुध देव मिथुन और कन्या के स्वामी हैं।

जानिए क्या है समय
बुध ग्रह कल सुबह 11:18 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। करीब 28 दिन तक 22 सितंबर 2021 बुधवार को शाम 07:52 मिनट तक इसी में रहेंगे। फिर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कुछ विशेष राशि के जातकों को अच्छे परिणाम देने वाला है। इस दौरान इनकी राह में आ रही परेशानियां तो दूर होंगी ही साथ ही साथ इनका भाग्य भी चमकेगा। बुध ग्रह के गोचर से किन-किन राशियों को होगा फायदा। आइए जानते हैं।

वृषभ राशि
समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बनाई गई योजनाएं सफल होेंगीं। विद्यार्थियों को लाभ होगा। प्रतियोगि परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम—विवाह का अवसर ढ़ूढ़ने वालों के लिए मौका अच्छा है। संतान संबंधी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। नि:संतानों के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

Advertisment

कर्क राशि
साहस और पराक्रम बढ़ेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस करना चाहते हैं तो मौका अच्छा है। योजनाएं और रणनीतियां गुप्त रखें। कार्य सफल होंगे।

सिंह राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अचानक धम आगमन होगा। रोजगार के लिए किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। रूका हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक सामंजस्य बढ़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद सुलझ सकेंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि
कई साधनों से आय होगी। बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। नया व्यापार आरंभ करने के लिए अवसर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी सफलता के बेहतरीन योग हैं।

Advertisment

धनु राशि
नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। नए टेंडर मिल सकते हैं। चुनाव संबंधित निर्णय में परिणाम पक्ष में होगा। मकान व वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है। विदेशी मित्रों से लाभ मिलेगा। वीजा आदि के लिए किए गए आवेदन स्वीकार हो जाएंगे। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

Pradesh Breaking Hindi planetry changes MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi jyotish news Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP dharam news budh ka gochar Budh Gochar 2021 bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news adhya
Advertisment
चैनल से जुड़ें