Advertisment

Train Cancellation and Route Diverted: 13 मार्च से 19 मार्च तक रद्द रहेगी इन रूट्स की ट्रेनें ! यात्रीगण कृपया ध्यान दें

13 मार्च 2023 से लेकर 19 मार्च 2023 तक निवास रोड, भरसेंडी, सुरसराईघाट झारा और सराय ग्राम पर चलने वाली प्री-एन आई काम के मद्देनजर कई ट्रेन कैंसिल रहेगी।

author-image
Bansal News
Train Cancellation and Route Diverted:  13 मार्च से 19 मार्च तक रद्द रहेगी इन रूट्स की ट्रेनें ! यात्रीगण कृपया ध्यान दें

Train Cancellation and Route divert: होली के बाद जहां पर यात्रियों के घर से अपने काम की ओर वापसी होने लगी है वहीं पर भारतीय रेलवे की ओर रद्द ट्रेनों की जानकारी के साथ ही स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है। हाल ही में ईस्ट सेंट्रल रेलवे के ट्वीट जारी किया है जिसमें बताया कि, 13 मार्च 2023 से लेकर 19 मार्च 2023 तक निवास रोड, भरसेंडी, सुरसराईघाट झारा और सराय ग्राम पर चलने वाली प्री-एन आई काम के मद्देनजर कई ट्रेन कैंसिल रहेगी।

Advertisment

जानिए कौन सी ट्रेनें रहेगी कैंसिल

आपको बताते चलें कि, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से सिंगरौली तक चलने वाली भोपाली-सिंगरौली एसएफ एक्सप्रेस (22165) 11 मार्च, 15 मार्च और 18 मार्च 2023 को रद्द रहेगी. वहीं, सिंगरौली-भोपाली जंक्शन (गाड़ी संख्या 22166) 14 मार्च, 16 मार्च और 21 मार्च 2023 को रद्द रहेगी.  इसके अलावा सिंगरौली से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन (22167) 12 मार्च और 19 मार्च 2023 को रद्द रहेगी. हजरत निजामुद्दीन से सिंगरौली जाने वाली ट्रेन (22168) 13 मार्च और 20 मार्च 2023 को रद्द होगी. जबलपुर से सिंगरौली जाने वाली ट्रेन संख्या 11651 14 मार्च से 20 मार्च 2023 तक रद्द रहेगी.  गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली से जबलपुर जाने वाली ट्रेन 14 मार्च 2023 से 20 मार्च 2023 तक रद्द होगी।

छवि

इन ट्रेनों  के रूट को किया डायवर्ट 

आपको बताते चलें कि, कुछ ट्रेनो के रूट्स को डायवर्ट कर दिया गया है जिसमें 13 मार्च 2023 को हावड़ा-भोपाल जंक्शन मार्ग पर चलने वाली गाड़ी संख्या 13025 के रूट्स को डाइवर्ट कर गढ़वा रोड-चोपन-कटनी मुड़वारा के बदले गढ़वा रोड-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिक्की, कटनी मुड़वारा होकर चलेगी. 15 मार्च 2023 को गाड़ी संख्या 13026 भोपाल जंक्शन-हावड़ा मार्ग का रूट डाइवर्ट कर कटनी मुड़वारा-चोपन-गढ़वा रोड के बदले कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिक्की जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गढ़वा रोड होकर चलेगी।

train cancelled train cancel list train cancellation Train Cancellation and route divert Train cancellation East Railways Divert Train Route Divert
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें