/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/cross-flyover-bridge-bhilai.jpg)
भिलाई। प्रदेश का पहला क्रॉस फ्लाईओवर ब्रिज दोनों तरफ से खोल दिया गया है। डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर और उनकी टीम ने वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। बता दें कि कुछ दिन पहले रायपुर से भिलाई की ओर खोला गया था। लेकिन अब भिलाई से रायपुर लेन भी शुरू हो चुका है। फ्लाई ओवर 66 करोड़ 10 लाख की लागत से बनाया गया है। फिलहाल यह फ्लाई ओवर केवल सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक ही खुला रहेगा।
2 साल देरी से शुरू फ्लाईओर ब्रिज
इधर डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने बताया कि इस क्रॉस फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद पावर हाउस चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी। बता दे कि यह फ्लाई ओवर 66 करोड़ 10 लाख की लागत से बनाया गया है। जो 16 सौ मीटर लम्बा और करीब 20 मीटर ऊंचा है। लगातार ठेका कंपनी की लेटलतीफी के कारण यह ब्रीज 2 साल देरी से शुरू हो पाया।
अभी ब्रिज पर नहीं है लाइटिंग व्यवस्था
इस फ्लाईओवर पर फिलहाल तो सिग्नल और लाइटों की व्यवस्था नहीं है। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि करीब 20 दिनों में लाइटिंग की वयवस्था कर दी जाएगी। ब्रिज के ओपन होने से अब लोगों को ट्राफिक से निजात मिलेगी। क्योंकि अभी भी नेशनल हाइवे पावर हाऊस के पास जाम के हालात बनते है।
फ्लाईओवर की लागत है 66 करोड़
बात दें कि इस फ्लाईओवर का निर्माण 2018 में चालु हुआ था। जो अब जाकर पूरा हो सका है। इस ब्रिज की लागत करीब 66 करोड़ है। वहीं इसकी लंबाई 17 मीटर और चौड़ाई लगभग 13 मीटर है। ये फ्लाईओवर करीब डेढ़ साल की देरी से शुरु हो पाया है। पूर्व में ऐसी चर्चा चल रही थी कि इस ब्रिज का निर्माण कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा किया जाएगा लेकिन बाद में इस प्रजोक्ट को एजेंसी रॉयल इन्फ्रास्ट्रक्चर ने ही पूरा किया।
ये भी पढ़ें:
Hollywood Star Kevin Spacey: हॉलीवुड स्टार केविन स्पेसी को मिली कोर्ट से राहत, इस मामले में हुए बरी
MP News: आज कटनी दौरे पर CM Shivraj, आज वापसी के बाद 30 जुलाई को अमित शाह फिर आएंगे एमपी
Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभदायक है आज का दिन, जानें अपना आज का राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें