Advertisment

Amarnath Yatara 2023: जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बहाल, तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ रवाना

जम्मू। यातायात सेवा बहाल होने के बाद अमरनाथ गुफा मंदिर में ‘बाबा बर्फानी’ के दर्शन के लिए शिविर से रवाना हुए ।

author-image
Bansal news
Amarnath Yatra: अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना, भूस्खलन के कारण राजमार्ग बाधित
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सेवा बहाल होने के बाद अमरनाथ गुफा मंदिर में ‘बाबा बर्फानी’ के दर्शन के लिए 999 तीर्थयात्रियों का नया जत्था बृहस्पतिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisment
अधिकारियों ने ये बताया 
अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में बुधवार तड़के करीब तीन बजे मारूग के पास भूस्खलन हुआ, जिससे 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग 18 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। यह कश्मीर को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग के सामने की पहाड़ी से बार-बार पत्थर गिरने के कारण सड़क को यातायात के लिए खोलने के कार्य में कई बार बाधा आई।
भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए निकलने की अनुमति 
देर शाम वहां फंसे वाहनों को निकालने के लिये राजमार्ग को आंशिक रूप से खोला गया। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए सभी वाहनों को वहां से निकालने के बाद आज सुबह जम्मू और श्रीनगर से यातायात बहाल हुआ। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग खुलने के बाद अमरनाथ तीर्थयात्रियों के 37वें जत्थे को सुबह करीब साढ़े तीन बजे 33 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए निकलने की अनुमति दी गई।
अब तक 4.28 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं शिवलिंग के दर्शन
उन्होंने बताया कि 422 श्रद्धालु गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर तथा 577 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक मार्ग से यात्रा शुरू करने के लिए पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं। दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के लिए एक जुलाई से 62 दिवसीय यात्रा शुरू हुई थी और अब तक 4.28 लाख से अधिक श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
Advertisment
ये भी पढ़ें:

Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री की इस हरकत से बजने लगा अलार्म, रुक गई ट्रेन, जानें क्या है पूरा मामला

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

UP News: उत्तरप्रदेश के इन जगहों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सरकार ने दी मंजूरी

Independence Day: दिल्ली में इस जगह पर धारा 144 लागू, इन चीजों पर भी लगा प्रतिबंध

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने ‘जलवायु कार्रवाई प्रकोष्ठ’ का किया गठन, पढ़ें विस्तार से

अमरनाथ यात्रा 2023 ore than two lakh devotees visited Baba Barfani amarnath yatra 2023 Amarnath Yatra 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें