Advertisment

Tourist Places: कर्नाटक की यह पांच खुबसूरत जगहें, जहां जाने के बाद आप हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Tourist Places: कर्नाटक घूमने के लिहाज से बहुत खुबसूरत जगह है। यहां के पर्यटन स्थल पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। कर्नाटक में अनेकों धार्मिक...

author-image
Bansal News
Tourist Places: कर्नाटक की यह पांच खुबसूरत जगहें, जहां जाने के बाद आप हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Tourist Places: कर्नाटक घूमने के लिहाज से बहुत खुबसूरत जगह है। यहां के पर्यटन स्थल पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। कर्नाटक में अनेकों धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

Advertisment

कर्नाटक में ऐसे अनेकों जगहें जो लोगों को मंत्रमुग्ध करते हैं आइए जानतें हैं कर्नाटक के कुछ प्रसिद्ध स्थलों के बारे में...

ये भी पढ़ें:Travel Tips: घूमने के हैं शौकीन! तो हमेशा साथ रखें ये गैजेट्स, सफ़र होगा मजेदार

मैसूर

मैसूर अपनी वास्तुकला और पर्यटन स्थल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध माना जाता है। यहां सबसे प्रसिद्ध स्थल मैसूर पैलेस सैलानियों के बीच आकर्षण का केन्द्र है। यह पैलेस यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। यह महल सूरज की रोशनी में जगमगा उठता है।

Advertisment

इसकी छत रंगीन शीशे की बनी है और फर्श पर चमकदार पत्थर के टुकड़े लगे हैं। आप इस महल की सुंदरता देखेंगे तो मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।दशहरा के अवसर पर इस महल को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है।

हम्पी

हम्पी कर्नाटक राज्य का एक छोटा शहर है, जो ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां का विजय विट्ठल मंदिर बहुत ही अनोखे अंदाज में बनाया गया है। जहां भक्तो का तांता लगा रहता है इस मंदिर का एक हिस्सा रथ की तरह बनाया गया है, जो आकर्षण का केन्द्र बना रहता है।

ये भी पढ़ें:Tourist Places: जेब है तंग फिर भी घूमने का है मन, तो जानें कम खर्चे में बेहतरीन घूमने वाली जगहें

Advertisment

बादामी

बादामी का पूरा नाम वातापी है। यह बादामी गुफा मंदिर कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले में स्थित है। बादामी ऐसा जगह है जो लाल बलुआ पत्थर की घाटी में स्थित है यह अगस्त्य झील को घेरे हुए है। इस स्थान को भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। इसको वास्तुकला का शानदार उदाहरण माना जाता है।

काबिनी वन

यह खूबसूरत वन भी कर्नाटक में स्थित है। बड़ी संख्या में पर्यटक हर साल काबिनी वन घूमने के लिए आते हैं। यह एक वन्यजीव हॉटस्पॉट है। एशियाई हाथी इस पार्क में पाए जाते हैं। काबिनी वन दुनिया के सबसे प्रसिद्ध जीवित ब्लैक पैंथर 'साया' का भी घर है।

अगर आप भी आने वाले दिनों में जंगल सफारी पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो काबिनी वन का चयन कर सकते हैं।

Advertisment

जोग फॉल्स

जोग फॉल्स, कर्नाटक का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस झरना को गेरोसप्पा फॉल्स या जोगा फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है। यह चार खंडों में विभाजित है: राजा, रोअरर, रॉकेट और रानी। इस झरने की ऊंचाई लगभग 254 मीटर है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो इस जगह का दीदार जरूर करें।

ये भी पढ़ें:

Infinix Hot 30: फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ बाजार में आज से मिलेगा इंफीनिक्स का यह स्मार्टफोन

CG News: शराब मामले में ED को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मामले की जांच पर लगाई रोक

Realme Pad 2 Tablet: जल्द भारत में लॉन्च होगा इस ब्रांड का टैबलेट, जानें फीचर्स और Specifications

Realme Pad 2 Tablet: जल्द भारत में लॉन्च होगा इस ब्रांड का टैबलेट, जानें फीचर्स और Specifications

CUET PG Result 2023: सीयूईटी PG रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट और स्कोरकार्ड

tourist places, tourist places in india, tourist places in karnatka, hampi tour, about hampi, about maisur, maisur tour, about badami

tourist places tourist places in india about badami about hampi about maisur hampi tour maisur tour tourist places in karnatka
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें