Advertisment

Tour Package: IRCTC लाया है सस्ते बजट में वैष्णव देवी घूमने का सुनहरा मौका, रहना, खाना फ्री, पढ़ें पूरी डिटेल

IRCTC Tour Package: IRCTC लाया है सस्ते बजट में वैष्णव देवी घूमने का सुनहरा मौका, रहना, खाना फ्री, पढ़ें पूरी डिटेल

author-image
Preeti Dwivedi
IRCTC Train Tour Package: करना चाहते है वैष्णोदेवी के साथ-साथ कई तीर्थ स्थलों के दर्शन? IRCTC लाया है शानदार पैकेज, जानिए कीमत

IRCTC Tour Package: 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। ऐसे में यदि आप भी मां वैष्णव देवी की यात्रा करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी IRCTC लाया है आपके लिए सस्ते बजट में वैष्णव देवी घूमने का सुनहरा मौका। इसमें आपको टिकट के साथ-साथ रहना खाना भी फ्री मिलेगा। आइए जानते हैं इसमें और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisment

क्या है IRCTC के इस पैकेज का नाम (MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT)

IRCTC जिस नाम से भक्तों के लिए ये खास पैकेज लेकर आया है। उसका नाम है MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT. ये पैकेज दो दिन और एक रात का है। इस टूर पैकेज शुरूआत आज 11 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली से हो रही है। आपको बता दें ये डेली टूर पैकेज है। मंगलवार को छोड़कर हर दिन वंदे भारत ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर नई दिल्‍ली से कटरा के लिए रवाना होगी। अगर आप भी इस पैकेज को खरीदना चाहते हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप 18 अक्‍टूबर वाले पैकेज को फिलहाल खरीद सकते हैं। पैकेज के दौरान आपको वंदे भारत ट्रेन की क्लास चेयर कार में यात्रा करने का मौका मिलेगा। नई दिल्‍ली से 18 अक्‍टूबर को सुबह 6 बजे ट्रेन रवाना होगी।

क्‍या-क्‍या है पैकेज में

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में होटल, पैकेट में 1 ब्रेकफास्ट, 1 लंच, 1 डिनर और ट्रेन टिकट वगैरह सब कुछ शामिल है। ट्रेन दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचेंगी। यहां पर रेलवे स्‍टेशन से श्रद्धालुओं को होटल भेजा जाएगा। कुछ समय बाद उन्‍हें होटल से बाण गंगा तक पहुंचाया जाएगा। वहां से श्रद्धालु वैष्‍णो देवी के लिए यात्रा शुरू कर सकते हैं। एक निश्चित समय पर उन्‍हें बाण गंगा से पिक करके होटल ड्रॉप किया जाएगा।

इसके बाद होटल में डिनर और ओवरनाइट स्‍टे किया जाएगा। दूसरे दिन होटल में ही ब्रेकफास्‍ट कराया जाएगा। इसके बाद बचे हुए समय में आप होटल में आराम कर सकते हैं या कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। 2 बजे के आसपास होटल से चेकआउट किया जाएगा करके आपको रेलवे स्‍टेशन पर ड्रॉप कर दिया जाएगा। यहां से 3 बजे आपकी वापसी की यात्रा शुरू होगी और रात 11 बजे तक आप दिल्‍ली पहुंच जाएंगे।

Advertisment

7,290 रुपए से पैकेज की शुरुआत

अगर इस ट्रेन टूर पैकेज की बात करें, तो ट्रिपल शेयरिंग में 7,290 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। डबल शेयरिंग में आपको 7,660 रुपए और सिंगल बुक पर 9,145 रुपए देने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चों के लिए बेड लेने पर 6,055 रुपए और बेड नहीं लेने पर 5,560 रुपए देने पड़ेंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/indian-domestic-holidays/delhi-tour-packages पर जाकर कर सकते हैं.

IRCTC, IRCTC TOUR PACKAGE, VAISHNO DEVI TOUR PACKAGE , VAISHNO DEVI, Shardiya Navratri 2023, IRCTC , MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT, वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन Vaishno Devi Tour Package vaishno devi MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT IRCTC Tour Package IRCTC "shardiya navratri 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें