MP में 4°C तक लुढ़का पारा ! दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बर्फीली हवाएं प्रदेश को जमकर ठिठुराएंगी
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। तापमान पहली बार 4°C तक गिरा। शहडोल का कल्याणपुर 4.3°C और पचमढ़ी 5.4°C रहे। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ रही है। भोपाल, शहडोल, इंदौर, सिवनी, शाजापुर और बैतूल में शीतलहर जारी है।