Advertisment

Raipur : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का कांग्रेस पर हमला,कांग्रेस के नेता आपस में लड़ रहे हैं...

रायपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के नेता आपस में लड़ रहे हैं और सरकार के अच्छे कामों का विरोध करना ही कांग्रेस की नीति बन गई है।

author-image
Sourabh Pal

शिवराज सिंह चौहान ने रायपुर दौरे के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का काम सरकार के हर अच्छे फैसले का विरोध करना है। कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं और इस आपसी खींचतान में पार्टी का कार्यकर्ता बीच में पिस रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में पहले काका और बाबा की लड़ाई चलती थी, अब प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच खींचतान सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति का खामियाजा जमीनी स्तर का कार्यकर्ता भुगत रहा है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें