Advertisment

Valentine Week : रोज़ डे पर महंगाई की मार, गुलाब के दाम 100 से 1500 रुपये तक पहुंचे, प्यार हुआ महंगा

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज़ डे से हो चुकी है, लेकिन इस बार महंगाई ने प्यार के इज़हार को महंगा बना दिया है। छत्तीसगढ़ की फूल मंडियों में गुलाब के दाम मांग ज्यादा और सप्लाई कम होने से दोगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं।

author-image
Sourabh Pal

मोहब्बत का महीना, और इज़हार का वो खूबसूरत जरिया 'गुलाब', वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज़ डे से हो चुकी है, लेकिन इस बार प्यार का इज़हार महंगाई की भेंट चढ़ गया, प्रदेश की फूल मंडियों में गुलाब की कीमतें आसमान छू रही हैं, व्यापारियों के मुताबिक , छत्तीसगढ़ में गुलाब की सप्लाई पुणे, दिल्ली, बैंगलोर और नागपुर से होती है, मांग ज्यादा और सप्लाई कम होने से दाम दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गए हैं, आम दिनों में सस्ता मिलने वाला गुलाब , अब 100 से 1500 रुपये तक बिक रहा है, जिससे मंडियों की रौनक फीकी पड़ गई है.

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें