Advertisment

Ratlam में लाइसेंसी आर्म्स दुकान में ब्लास्ट, 3 लोग झुलसे, लोगों ने दौड़कर जान बचाई

रतलाम के चांदनी चौक स्थित 'अब्दुल कादरी आर्म्स स्टोर' में सोमवार को एक भीषण धमाका हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था।

author-image
Sourabh Pal

रतलाम में एक बंदूक की दुकान में सोमवार को हुए धमाके में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद दुकान में आग लग गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शहर के चांदनी चौक में अब्दुल कादरी के नाम से आर्म्स की दुकान है। दुकान में बंदूकें रखी हुई हैं। खाली कारतूस मिले हैं। बताया जा रहा है कि दुकान में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। जिससे चिंगारी बारूद पर जा गिरी। इससे धमाका हुआ है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें