Advertisment

Aaj Ka Mudda: व्यवस्था से विधायक 'नाराज'.. कब होगा सिस्टम का 'इलाज'?

छत्तीसगढ़ के राजिम कुंभ कल्प मेले में श्रद्धालुओं का उत्साह है, लेकिन अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं। कलाकारों की सुविधाओं पर सवाल उठे हैं। मेला निरीक्षण पर पहुंचे विधायक रोहित साहू ने अफसरों को फटकार लगाई, जिससे सियासी बहस तेज हो गई।

author-image
Sourabh Pal

छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहे जाने वाले ..राजिम में कुंभ कल्प मेला चल रहा है..श्रद्धालुओं में उत्साह है..लेकिन अव्यवस्था मेले की छवि धुंधली कर रही है..कलाकारों के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं है..वहीं इस बीच मेला पहुंचे विधायक.. रोहित साहू का गुस्सा फूट पड़ा..जहां उन्होंने अफसरों को जमकर फटकार लगाई है..लेकिन बात सिर्फ राजिम कुंभ में अव्यवस्था की नहीं है..सवाल ये है कि बीजेपी के लोगों को ही बार-बार विपक्ष की भूमिका क्यों निभानी पड़ रही है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें