रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है… डिप्टी सीएम की पहल पर सैकड़ों सरेंडर नक्सलियों को आज विधानसभा का भ्रमण कराया जाएगा। सुबह ठीक 10 बजकर 30 मिनट पर सभी को छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इससे पहले सभी सरेंडर नक्सलियों ने गृहमंत्री के निवास पर डिनर किया। गृहमंत्री ने उनसे मुलाकात कर सरकार की पुनर्वास नीति की विस्तृत जानकारी दी और मुख्यधारा में जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सरकार का कहना है कि यह पहल नक्सलवाद छोड़ चुके लोगों को लोकतंत्र की ताकत समझाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us