रायपुर में धान पर पानी डालने के मामले में खरीदी केंद्र के 4 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसी के साथ उन पर लापरवाही को लेकर FIR भी दर्ज की गई है। आपको बता दें बीते दिन यहां धान खरीद केंद्र पर पानी की पाइप से धान के बोरों पर पानी डालने का वीडियो वायरल हुआ था। ऐसा बताया जा रहा था कि धान का वजन बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा था। इस मामले में जांच होने के बाद प्रभारी प्रबंधक सहित 4 लोग दोषी पाए गए। जिसमें इन सभी को निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें वीडियो वायरल होने के बाद यहां 10 हजार 500 बोरियां नमी युक्त पाई गई। जिसके बाद प्रभारी प्रबंधक सहित 4 लोग सस्पेंड हुए हैं। लापरवाही पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई हुई है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us