रायपुर में होली का उत्साह चरम पर है और शहर में होलिका दहन की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी के कालीबाड़ी चौक पर इस बार खास मुंज्या थीम पर आधारित अनोखी होलिका तैयार की गई है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मूर्तिकार राकेश पुजारी पिछले 15 वर्षों से अलग-अलग थीम पर होलिका मूर्तियां बनाते आ रहे हैं और हर साल उनकी कला लोगों को आकर्षित करती है। इस बार भी फिल्मी अंदाज की यह होलिका देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचने की उम्मीद है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us