Advertisment

Raipur market : खरीदारी बनी सिरदर्द, बाजारों में पार्किंग नहीं, सड़क बनी पार्किंग, जनता परेशान, चालान वसूली बढ़ी

रायपुर के पंडरी, गोलबाजार, एमजी रोड और सदर सहित कई बड़े बाजारों में पार्किंग की कमी लोगों के लिए परेशानी बन गई है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर ट्रैफिक पुलिस जुर्माना वसूल रही है।

author-image
Sourabh Pal

रायपुर के बाजारों में खरीदारी अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है, शहर के पंडरी, गोलबाजार, एमजी रोड, सदर बाजार समेत करीब एक दर्जन बड़े बाजारों में न तो सरकारी और न ही प्राइवेट पार्किंग की व्यवस्था है, जिससे मजबूरी में लोग सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं, और इसी मजबूरी का फायदा उठाकर ट्रैफिक पुलिस जुर्माना भी वसूल रही है,  पंडरी जैसे इलाकों में रोजाना 25 हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन पार्किंग न होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें