छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बुद्धेश्वर मंदिर चौक इलाके में की गई, जहां लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं।नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अवैध ठेलों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कुल 25 अवैध ठेले जब्त किए गए। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर सख्ती दिखाते हुए 37 हजार रुपये का ई-चालान भी काटा गया।प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी कार्रवाई आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर की गई।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us