Advertisment

Online Fraud : आस्था के नाम पर 'डिजिटल' वार,चारधाम यात्रा के नाम पर फ्रॉड...

रायपुर में चारधाम यात्रा और सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का नया मामला सामने आया। चार लोगों से 85 लाख रुपये ठगे गए। फर्जी लिंक और APK से खाते साफ किए गए। टिकरापारा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

author-image
Sourabh Pal

रायपुर में साइबर ठगी का एक नया पैटर्न सामने आया है। ठगों ने इस बार लोगों को चारधाम यात्रा और सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर निशाना बनाया। आरोप है कि चार लोगों से करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई है। हैरानी की बात यह है कि एक रिटायर आयकर अधिकारी भी इस साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए। ठगों ने फर्जी लिंक और APK फाइल भेजकर मोबाइल फोन हैक किए और बैंक खातों से रकम साफ कर दी। बताया जा रहा है कि हर साल 4 हजार से ज्यादा लोग इस तरह की साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लोगों से सतर्क रहने और अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील कर रही है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें