Advertisment

रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन, D Ed अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला

रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन। शिक्षा मंत्री निवास पहुंचे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका। समीक्षा बैठक से नाराज अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन धरने पर हैं।

author-image
Sourabh Pal

रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी आज शिक्षा मंत्री के निवास पहुंचे, जहां उन्हें पुलिस ने बाहर ही रोक दिया। अभ्यर्थी शिक्षा विभाग द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक से नाराज नजर आए।डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण वे मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं और सरकार से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें