Advertisment

CG News : रायपुर में सियासी तकरार तेज, चंद्राकर ने भूपेश को बताया ‘रावण भक्त’

रायपुर में सियासी घमासान तेज। BJP विधायक अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल को “रावण भक्त” कहा। धीरेंद्र शास्त्री ने भी पलटवार करते हुए कहा कि वे दक्षिणा खुद नहीं रखते, उसे सामाजिक कार्यों में लगाते हैं।

author-image
Sourabh Pal

रायपुर में सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है। चंद्राकर ने भूपेश बघेल को “रावण भक्त” बताते हुए कहा कि वे हनुमान चालीसा तो पढ़ते होंगे, लेकिन खड़े कुंभकरण और रावण के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल लगातार सनातन परंपरा और संतों पर टिप्पणी करते रहे हैं। वहीं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भी भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसी नेता ने उन्हें आज तक दक्षिणा नहीं दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी इच्छा है कि नेता दक्षिणा दें, क्योंकि वे पैसा खुद नहीं रखते बल्कि जो भी दक्षिणा मिलती है, उसे कैंसर अस्पताल जैसे सामाजिक कार्यों में लगाया जाता है। दरअसल इससे पहले भूपेश बघेल ने आरोप लगाया था कि धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ में पैसा बटोरने आते हैं और बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करते हैं। इसी बयान के बाद राजनीतिक घमासान और तेज हो गया है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें