Advertisment

Bhopal :‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ फ्लैग ऑफ को CM यादव ने 25 महिला बाइकर्स को दिखाई हरी झंडी...

भोपाल में ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ बाइक राइड को सीएम डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस से फ्लैग ऑफ करेंगे। देशभर की 25 महिला सुपर बाइकर्स 7 दिन में 1400 किमी की यात्रा कर सांची, चंदेरी, कूनो, ग्वालियर होते हुए खजुराहो पहुंचेंगी। 13 मार्च को भोपाल में समापन होगा।

author-image
Ujjwal Jain

भोपाल में आयोजित होने जा रही खास बाइक राइड ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फ्लैग ऑफ करेंगे। यह फ्लैग ऑफ कार्यक्रम सीएम हाउस से होगा, जहां से मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर इस खास यात्रा की शुरुआत करेंगे।इस अनोखी बाइक राइड में देशभर से आई 25 महिला सुपर बाइकर्स हिस्सा लेंगी। ये सभी महिला राइडर्स एक लंबी और रोमांचक यात्रा पर निकलेंगी, जो कुल 7 दिनों में करीब 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।यह यात्रा मध्यप्रदेश के कई ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेगी। राइड के दौरान बाइकर्स सांची, चंदेरी, कूनो और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेंगी। इसके बाद यह यात्रा खजुराहो तक पहुंचेगी, जो अपनी ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के लिए जाना जाता है।इस पूरे आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। सात दिनों तक चलने वाली यह खास बाइक यात्रा 13 मार्च को भोपाल में आकर समाप्त होगी, जहां इसका समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें