Advertisment

'वोट बैंक की राजनीति के चलते विपक्ष ने नहीं किया काम'-राज्यसभा में बोले PM मोदी ,अब पीछे नहीं हटेंगे

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। नारेबाजी के बाद विपक्ष ने वॉकआउट किया। मोदी ने कहा कांग्रेस में न सोच थी, न विजन।

author-image
Sourabh Pal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। भाषण के दौरान विपक्ष ने नारेबाजी शुरू की और राहुल गांधी को बोलने देने की मांग की, जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। इस पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास न सोच थी, न विजन और न ही इच्छाशक्ति, जिसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की ऊर्जा पिछली सरकारों की गलतियों को सुधारने और दुनिया में भारत की छवि को मजबूत करने में लग रही है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें