Advertisment

Pariksha Pe Charcha : पीएम मोदी का छात्रों से संवाद, कहा - शिक्षा, स्किल और संतुलन के साथ मेहनत जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स से 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) 2026 कर रहे हैं। इसमें पीएम नरेद्र मोदी छात्रों, माता-पिता के साथ साथ अभिभावकों से एक्जाम के समय होने वाले टेंशन को कम करने के लिए चर्चा कर रहे हैं।

author-image
Sourabh Pal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान छात्रों से संवाद करते हुए जीवन, शिक्षा और स्किल के महत्व पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि अगर जीवन में एक तरफ ही झुकोगे तो गिर जाओगे, इसलिए पढ़ाई, खेल और स्किल के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं बल्कि एक माध्यम है, जो जीवन को दिशा देती है।पीएम ने छात्रों को खुद को सीमित न करने की सलाह दी और कहा कि बिना पढ़े कोई भी स्किल काम की नहीं होती। अधूरी शिक्षा से सफलता संभव नहीं है और शिक्षा को बोझ नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन जरूरी है क्योंकि स्किल की शुरुआत ज्ञान से होती है।प्रधानमंत्री ने अभिभावकों को भी सलाह दी कि बच्चों को उनकी क्षमता और योग्यता के अनुसार आगे बढ़ने दें। उन्होंने छात्रों से कहा कि लगे रहो, मेहनत करते रहो। पीएम ने शिक्षा और स्किल को जुड़वा भाई-बहन बताया और बच्चों को सट्टेबाजी वाली गेम्स से दूर रहने की हिदायत दी।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें