प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत और इथियोपिया के सांस्कृतिक मूल्यों की समानता पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और इथियोपिया का राष्ट्रगान, दोनों ही अपनी-अपनी धरती को मां मानते हैं और विरासत, संस्कृति व मातृभूमि की रक्षा की प्रेरणा देते हैं। संसद पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह अवसर ऐतिहासिक रहा क्योंकि इथियोपिया की संसद दुनिया की 18वीं संसद बनी, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन दिया।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें