Advertisment

Union Budget 2026: किसान सम्मान निधि की बढ़ेगी राशि, शुरू होंगी 300 नई ट्रेनें,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से अन्नदाताओं के लिए अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी निकल सकती है।

author-image
Sourabh Pal

देश का बजट 2026 बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है और इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से अन्नदाताओं के लिए अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी निकल सकती है। सूत्रों के मुताबिक, 

Advertisment

मोदी सरकार 'पीएम किसान सम्मान निधि' की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर सीधे 9 हजार रुपये सालाना करने जा रही है। पिछले 7 सालों से महंगाई की मार झेल रहे 11 करोड़ किसानों के लिए यह एक 'गेम चेंजर' साबित होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, रेलवे यात्रियों के लिए भी सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है। वेटिंग लिस्ट के झंझट को हमेशा के लिए खत्म करने के मकसद से इस बजट में 300 से ज्यादा नई 'अमृत भारत' और 'वंदे भारत' ट्रेनों का ऐलान होने जा रहा है, ताकि 2030 तक हर यात्री को कन्फर्म सीट मिल सके।" "अब बात करते हैं उस मोर्चे की जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं—यानी आपका इनकम टैक्स। खबर है कि इस बार सैलरीड क्लास यानी नौकरीपेशा लोगों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। सरकार नई टैक्स रिजीम में 'स्टैंडर्ड डिडक्शन' को 75 हजार से बढ़ाकर सीधा 1 लाख रुपये कर सकती है।

इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आपकी सालाना कमाई 13 लाख रुपये तक है, तो आपको एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा। कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने भी मांग की है कि लोगों के हाथ में खर्च करने के लिए ज्यादा पैसा बचना चाहिए ताकि इकोनॉमी को रफ्तार मिले। तो क्या 1 फरवरी को मिडिल क्लास को यह ऐतिहासिक तोहफा मिलेगा? यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।"

Advertisment
चैनल से जुड़ें