Advertisment

Delhi : वित्त मंत्री आर्थिक सर्वेक्षण करेगी पेश,1 फरवरी को बजट होगा पेश...

संसद के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज इकोनॉमिक सर्वे पेश होगा। 1 फरवरी को बजट आएगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान VB-G-RAM-G कानून को लेकर विपक्ष ने विरोध किया।

author-image
Sourabh Pal

दिल्ली में संसद के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज के सत्र में देश की आर्थिक स्थिति पर आधारित इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। यह इकोनॉमिक सर्वे वित्त मंत्री द्वारा संसद में रखा जाएगा, जिसमें बीते वित्त वर्ष के आर्थिक आंकड़े और नीतियों की स्थिति सामने आएगी। इसके बाद 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा, जिसका इंतजार देशभर में किया जा रहा है।बजट सत्र की शुरुआत कल राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई थी। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने VB-G-RAM-G कानून का भी उल्लेख किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय विपक्ष ने इस कानून का विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग करते हुए सदन में नारेबाजी की।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें