संसद का बजट सत्र 2026 अब तक काफी हंगामेदार रहा है। किसी भी दिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी है। विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि उसे सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा। नेता विपक्ष राहुल गांधी को बोलने का मौका न मिलने पर सभी विपक्षी दल एकजुट होकर सदन में हंगामा कर रहे हैं। इसी बीच, मंगलवार को राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के प्रकाशक पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और दावा किया कि किताब बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us