Advertisment

MP को 4500 करोड़ की सड़क विकास सौगात, नितिन गडकरी ने 50 सड़क परियोजनाओं की दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश में 50 सड़कों के निर्माण के लिए 4500 करोड़ रुपये की घोषणा की। इससे सड़क नेटवर्क मजबूत होगा, कनेक्टिविटी बढ़ेगी और उद्योग, व्यापार व रोजगार को नई रफ्तार मिलेगी।

author-image
Sourabh Pal

मध्यप्रदेश के विकास को नई रफ्तार देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को बड़ी सौगात दी है, उन्होंने सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 50 सड़कों के निर्माण के लिए 4500 करोड़ रुपए की घोषणा की है, जिससे दूरदराज इलाकों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी, साथ ही नई सड़कों से न सिर्फ यात्रा सुगम होगी, बल्कि उद्योग, व्यापार और रोजगार को भी नई गति मिलेगी, दरअसल बीते दिनों हुई प्रदेश मंत्रिपरिषद की अहम बैठक में विकास, निवेश और तकनीक से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें CM डॉ. मोहन यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को राष्ट्रीय राजमार्गों की सौगात दी है, इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तेज विकास की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाएगा।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें