Advertisment

Nationwide Strike : बैंक बंद, आयकर-डाक सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 30 करोड़ कर्मचारी शामिल

ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल से आज देशभर में बैंक बंद हैं और आयकर, डाक सहित कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के समर्थन से बिजलीकर्मी और इंजीनियर भी हड़ताल में शामिल हैं। करीब 25–30 करोड़ कर्मचारी-मजदूर भाग ले रहे हैं।

author-image
Sourabh Pal

ट्रेड यूनियन की आज देशव्यापी हड़ताल का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। हड़ताल के चलते देशभर में बैंक बंद हैं, जिससे आम लोगों को लेन-देन और अन्य बैंकिंग कार्यों में परेशानी हो सकती है। आयकर और डाक जैसी सेवाएं भी प्रभावित बताई जा रही हैं। इस हड़ताल को 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है। बिजलीकर्मी और इंजीनियर भी हड़ताल में शामिल होकर अपना समर्थन जता रहे हैं। देशभर में करीब 25 से 30 करोड़ कर्मचारी और मजदूर इस हड़ताल में भाग ले रहे हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भागीदारी के कारण विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक सेवाओं पर असर पड़ रहा है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें