Advertisment

MP Weather : नए साल पर बदला मौसम, उत्तरी एमपी में छाया घना कोहरा

नए साल पर मध्यप्रदेश में मौसम बदला। उत्तरी एमपी के 16 जिलों में घना कोहरा छाया है। पचमढ़ी 5.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। 15 जिलों में तापमान 10 से नीचे, 3 जनवरी से ठंड और बढ़ेगी।

author-image
Sourabh Pal

नए साल की शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मध्यप्रदेश के कुल 16 जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। ठंड के मामले में पचमढ़ी सबसे आगे रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहडोल जिले का कल्याणपुर 6.4 डिग्री तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा।मौसम विभाग के अनुसार 3 जनवरी से ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है, जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। फिलहाल प्रदेश के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। शिवपुरी और खजुराहो में भी तेज ठंड महसूस की जा रही है। अमरकंटक और रीवा में सर्दी का असर साफ नजर आ रहा है।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें