Advertisment

MP Weather: प्रदेश में साफ आसमान से बढ़ी गर्मी,MP में पारा 39 डिग्री के पार पहुंचा,4 दिन में 40 डिग्री के आसार

मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी तेज हो गई है। नर्मदापुरम में पारा 39.4°C तक पहुंच गया। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग सबसे गर्म हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में तापमान 40°C के पार जा सकता है।

author-image
Ujjwal Jain

मध्य प्रदेश में अप्रैल जैसी गर्मी मार्च में पड़ रही है। पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले 4 दिन में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। गुरुवार को नर्मदापुरम में सीजन में पहली बार तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े की बजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के शहर सबसे गर्म हैं। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक बढ़ा हुआ है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से से एक टर्फ गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) भी एक्टिव है, लेकिन प्रदेश में ज्यादा असर नहीं है। आसमान साफ होने की वजह से सूरज की तेज धूप सीधे जमीन पर आ रही है। जिससे गर्मी का असर बढ़ा है।गुरुवार को प्रदेश में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया। प्रदेश के 5 में से 4 बड़े शहर- इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में तापमान 35 डिग्री के पार रहा, जबकि भोपाल में 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंच गया। छतरपुर के खजुराहो में 36.8 डिग्री, धार में 36.6 डिग्री, दमोह, सागर-श्योपुर में 36.4 डिग्री, रतलाम में 36.2 डिग्री, गुना और टीकमगढ़ में यह 36 डिग्री दर्ज किया गया। शाजापुर, मंडला-सतना में 35 डिग्री या इससे अधिक रहा। रात में भी पारा 18 डिग्री के पार पहुंच गया है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें