Advertisment

MP Weather : मध्यप्रदेश के 20 जिलों में कोहरा, बारिश और ओलों का असर जारी

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ओले-बारिश के बाद अब 20 जिलों में घना कोहरा छाया है। भोपाल, ग्वालियर और रीवा में विजिबिलिटी बेहद कम रही। 5 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस ठंड बढ़ाएगा।

author-image
Sourabh Pal

मध्यप्रदेश के मौसम में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां पिछले चार दिनों से ओले और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है, वहीं अब घने कोहरे ने प्रदेश को अपनी आगोश में ले लिया है। बुधवार की सुबह भोपाल और ग्वालियर समेत करीब 20 जिलों में विजिबिलिटी काफी कम बनी हुई है। रीवा में तो आलम यह रहा कि 100 मीटर की दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राहत अभी दूर है, क्योंकि कल 5 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) दस्तक देने वाला है। हालांकि, आज बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें