Advertisment

MP Weather : MP के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में गिरे ओले,बेमौसम बारिश से कई फसलें बर्बाद

मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बदले मौसम ने जनजीवन और खेती दोनों को प्रभावित किया है कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई

author-image
Sourabh Pal

मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बदले मौसम ने....जनजीवन और खेती दोनों को प्रभावित किया है....कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई...जबकि ग्वालियर सहित कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा....मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बादल और...बारिश के आसार जताए हैं...ऐसे में बारिश के बाद कड़ाके की ठंड लौटने की संभावना है....प्रदेश के 8 जिलों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है....आगर-मालवा और गुना सहित कई क्षेत्रों में किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं....बुरहानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई....जिससे सड़कें और खेत पानी से तरबतर हो गए..साथ ही कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई....मौसम की मार को देखते हुए...राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है... ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को प्रति एकड़....16 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है...सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रशासन को सर्वे करने के निर्देश जारी किए है....

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें