मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी भोपाल में लगातार तीसरे दिन शीतलहर का असर देखा गया, जिससे आम जनता सुबह और रात के समय काफी परेशान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में भी ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है।
विशेष रूप से भोपाल में सुबह और रात के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है। लोग सुबह-सुबह अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। बाजारों और बस स्टैंडों पर भी ठंड से राहत पाने के लिए अलाव जलते दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान और घट सकता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें