Advertisment

MP Weather : मध्यप्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, जनवरी में पहली बार मावठा गिरने की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ से मध्यप्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट। ग्वालियर-चंबल और सागर में मावठा की संभावना। भोपाल, इंदौर, उज्जैन में बादल छाए रहेंगे। जनवरी में पहली बार मावठा संभव।

author-image
Sourabh Pal

मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बादलों का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में मावठा गिरने की संभावना जताई गई है।श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया और निवाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बारिश के आसार कम हैं, लेकिन पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें