Advertisment

MP Weather : MP में मौसम ने ली करवट,नीमच के मेघपुरा में गिरे ओले,पकती फसलों को नुकसान की आशंका..

मध्य प्रदेश में दो साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय होने से मौसम ने करवट ली है। नीमच के मेघपुरा में ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित हुई हैं, जबकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

author-image
Sourabh Pal

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक बदलाव दिखाया है। नीमच के मेघपुरा क्षेत्र में गिरे ओले, जिससे खेतों और सड़कों पर सफेद परत जम गई। किसानों को खास चिंता है क्योंकि पकती फसलों को नुकसान होने की आशंका है। प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर और ग्वालियर संभाग के जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है। वहीं, उज्जैन और गुना में गरज-चमक के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय हैं और वेस्टर्न डिस्टरबेंस से अगले 48 घंटे तक मौसम अस्थिर रह सकता है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में गुरुवार को बारिश की संभावना है। भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें