भोपाल से बड़ी खबर है कि दुबई में मध्यप्रदेश के 100 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फंसे हुए लोगों के परिवारों से उनकी बात हुई है और राज्य सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत सरकार के साथ लगातार तालमेल बनाया जा रहा है ताकि सभी नागरिक सुरक्षित वापस लौट सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही यह भी कहा कि किसी को किसी प्रकार का कष्ट न हो, इसके लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us