Advertisment

MP में सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर! CM यादव के सामने मोस्ट वांटेड कबीर समेत 10 Naxali ने डालें हथियार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में CM मोहन यादव के सामने मोस्ट वांटेड कबीर समेत 10 नक्सलियों ने हथियार डालकर सरेंडर किया। इसमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। यह MP का अब तक का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर माना जा रहा है।

author-image
Sourabh Pal

बालाघाट में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ है। इसमें कुल 10 इनामी नक्सली शामिल हैं, जिनमें 4 महिलाएं और 6 पुरुष नक्सली हैं। इन सभी नक्सलियों पर कुल 2 करोड़ 36 लाख रुपए का इनाम था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने अपने हथियार सीधे मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने सौंपे। इसमें 62 लाख रुपए के इनामी नक्सली कबीर भी शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के सुकमा के निवासी हैं।

Advertisment
CMMohanYadavStatment cmmohanyadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें