Advertisment

ladli bahna controversy: लाडली बहनें कार्यक्रम में नहीं आईं तो नाम काटो, मंत्री के बयान से सियासी बवाल

मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने लाडली बहनों की कम उपस्थिति पर नाम सूची से हटाने की धमकी दी, जिसे कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकार और स्वाभिमान पर हमला करार दिया।

author-image
Sourabh Pal

एक बार फिर लाडली बहनों से जुड़ा एक विवादित बयान सामने आया है, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है, कार्यक्रम में कम मौजूदगी पर नाराज़ मंत्री ने मंच से अफसरों को सख्त निर्देश दिए, मंत्री ने कहा-जो लाडली बहनें कार्यक्रम में नहीं आएं, उनके नाम सूची से काटे जाएं, धामंदा गांव का जिक्र करते हुए मंत्री ने 894 लाडली बहनों की बात कही, उन्होंने बताया कि इन बहनों को हर माह 1500 रुपए दिए जा रहे हैं, मंत्री के बयान को लेकर विपक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया है, कांग्रेस ने इसे महिलाओं के स्वाभिमान और हक पर सीधी धमकी करार दिया है, तो वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने भी मंत्री जी के बयान पर आपत्ति जताई है, क्या कुछ कहा है सुनिए.

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें