Advertisment

MP Calendar: MP Govt के कैलेंडर पर सियासी विवाद, हिरण की फोटो को लेकर उठीं आपत्तियां, क्यो बोले दिग्गी

मध्य प्रदेश सरकार के नए कैलेंडर में छपी हिरण की फोटो पर सियासत तेज हो गई। दिग्विजय सिंह ने इसे विदेशी हिरण बताते हुए आपत्ति जताई। जयवर्धन सिंह ने भी सवाल उठाए, जबकि मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

author-image
Sourabh Pal

मध्य प्रदेश सरकार के नए कैलेंडर को लेकर सियासत गरमाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कैलेंडर पर छपी हिरण की फोटो पर आपत्ति जताई और सवाल उठाया कि यह हिरण MP में पाए जाते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि यह विदेशी हिरण है और मध्य प्रदेश की असली वाइल्डलाइफ का प्रतिनिधित्व नहीं करता।दिग्विजय के समर्थन में जयवर्धन सिंह ने भी अपनी राय दी और अधिकारियों पर ज्ञान की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एमपी एक वाइल्डलाइफ स्टेट है और इसे सही ढंग से दिखाना चाहिए। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस मूल मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है और केवल बुराई की मानसिकता के साथ आरोप लगा रही है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें