CM मोहन यादव ने कहा कि गीता हमारा पवित्र ग्रंथ है। इसमें सब कुछ है। इससे बड़ा कोई ग्रंथ नहीं। गीता में भक्ति, ज्ञान और कर्म योग का सार है। हर स्कूल के बस्ते में गीता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गीता जीवन को संतुलित करने के लिए महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश सरकार गीता को पाठ्यक्रम में महत्व दे रही है। भगवान कृष्ण ने एकता और प्रेम की प्रेरणा दी। मध्य प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मना रही है, इसके लिए सभी को शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2020 में शिक्षा नीति का संशोधन किया गया। इस संशोधन के बाद हमें गर्व है कि हमने गीता को पाठ्यक्रम में महत्ता दी है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें