Farmer News: मध्यप्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। आज भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ हुई चर्चा के दौरान किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष गेहूं खरीदी पर किसानों को ₹40 प्रति क्विंटल बोनस प्रदान करेगी। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। श्री कंषाना ने कहा कि गेहूं खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि पहले 7 मार्च निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक किसान अपना पंजीयन कराकर शासन की योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि सरकार द्वारा उड़द की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए उड़द खरीदी पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा भी की गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक उड़द की खेती करें, ताकि उन्हें इस बोनस का लाभ मिले और अगली फसल की तैयारी भी समय पर हो सके। किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इससे किसानों को रात में सिंचाई के दौरान होने वाली परेशानियों और जोखिमों से राहत मिलेगी। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ किसानों के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us