मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में लंबे इंतज़ार के बाद अब हलचल तेज़ होती दिख रही है..राहुल गांधी के साथ हाल ही में हुई दिल्ली बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस हरकत में है..संगठनात्मक नियुक्तियों में हो रही लेटलतीफी को लेकर राहुल गांधी की नाराज़गी खुलकर सामने आई..इसके तुरंत बाद नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हुआ..प्रदेश कांग्रेस ने 18 जिलों में संगठन महासचिव, 14 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और सागर, छिंदवाड़ा के साथ ही मऊगंज जिलों की जिला कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है..इसके साथ ही पार्टी ने समाज समन्वय प्रकोष्ठ के तहत सात अलग-अलग समाजों के लिए समन्वयक भी नियुक्त किए हैं..
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us