Advertisment

MP Weather: राजधानी में तापमान 7 डिग्री से नीचे, भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में सर्द हवाएं

एमपी में कड़ाके की ठंड जारी है। इंदौर में पारा 5.2 डिग्री पर पहुंचा, 10 साल की सबसे ठंडी रातें दर्ज। भोपाल 7 डिग्री से नीचे। कई शहरों में तापमान 5 डिग्री के आसपास, ठंड का असर बना रहेगा।

author-image
Sourabh Pal

मध्यप्रदेश में इस समय कड़ाकी की ठंड का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा है। इंदौर का मौसम हिल स्टेशन पचमढ़ी जितना ठंडा रिकॉर्ड किया गया। इंदौर शहर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को जबरदस्त ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। इंदौर की रातें बीते 10 सालों में सबसे ठंडी बताई जा रही हैं।राजधानी भोपाल में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी पारा 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक शीतलहर का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में ठंड का असर फिलहाल बना रहेगा। लोगों को ठंड से बचाव की सलाह दी गई है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें