मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भोपाल में प्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन में शामिल हुए... कार्यक्रम में सीएम का अभिनंदन किया गया... इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की पूंजी हैं... जिनका भविष्य संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी है... देखिए ये रिपोर्ट... सम्मेलन का आयोजन मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में किया... सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी का शुभारंभ कर उसका अवलोकन किया... कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कैलेंडर और पुस्तिका 'हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ' का विमोचन किया... सम्मेलन में उन्होंने शिक्षा में बेहतर योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को सम्मानित किया... इन शिक्षकों में कोकिला सेन भी शामिल थीं... जिन्होंने मुख्यमंत्री को पढ़ाया... सीएम ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us