मध्य भारत में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। Madhya Pradesh में तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां Indore और Ujjain में पारा 39 डिग्री के करीब पहुंच गया। Ratlam में 39 डिग्री और Narmadapuram में तापमान 38 डिग्री के पार दर्ज किया गया। Bhopal और Gwalior में भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4–5 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है, हालांकि 9 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है। वहीं Chhattisgarh में भी सूरज के तेवर तल्ख हैं। राजधानी Raipur में तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि Ambikapur में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में तापमान 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है और फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us